Edited By Desh Raj, Updated: 27 Mar, 2026 07:24 PM

आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एक बड़ी और अहम बात बोली है जो काफी चर्चा का विषय बन रही है।
(दतिया): आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एक बड़ी और अहम बात बोली है जो काफी चर्चा का विषय बन रही है।
धीरेंद्र शास्त्री PM मोदी से भी ज़्यादा पॉपुलर-दामोदर
दरअसल किसान सम्मेलन में उस वक्त सभी हैरानी में पढ़ गए जब आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को पीएम मोदी से भी ज़्यादा पॉपुलर बता दिया। दामोदर ने सभा में कहा कि वो स्वीकार करते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री देश का नंबर 1 भीड़ जुटाने वाला चेहरा है। साथ ही दामोदर यादव ने कहा कि वो एक बार में ही 5 लाख की भीड़ कहीं भी एकत्र कर देता है।
वो पिछड़े वर्ग के लोगों को पागल कहता है-दमोदर
साथ ही दामोदर यादव ने धीरेंद्र पर साथ ही सवाल उठाते हुए कहा कि वो एक झोला लटकाए रखता है, जैसे कोई भीख मांगता है। झोला लटकाए वो मंच पर पंहुच जाता है, फिर कहता है , हे मेरे पागलों, हे मेरे पागलों ....लेकिन आपको पता है कि वो पागल किसे कहता है ,वो पिछड़े वर्ग को लोगों को पागल कहता है। लेकिन वो सही कहता है कि क्योंकि आप लोग ही 5 -5 करोड़ खर्च कर रहे हो।
दरअसल दामोदर यादव दतिया जिले के सेंवढ़ा विधान सभा भउआ राम पुरा में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
बागेश्वर धाम की सनातन एकता यात्रा पर सवाल उठा चुके हैं दामोदर
वैसे आपको बता दे कि दामोदर यादव बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनकी सनातन एकता यात्रा के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। भोपाल में उन्होंने भरे मंच से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भूमाफिया करार दिया था।
दामोदर सिंह ने डबरा में मंदिर जमीन को लेकर सवाल उठा चुके हैं। दामोदर ने कहा था कि जिस शख्स ने वह मंदिर बनवाया वो बताए कि जमीन कहां से आई, वहां शुगर मिल हुआ करती थी। वहां किसानों का करोड़ों रुपया खाया है, वह जमीन सरकार ने शुगर मिल को वो जमीन लीज पर दी थी, लेकिन सवाल उठता है कि यदि सरकार ने वो जमीन लीज पर दी थी तो क्या वो जमीन वह व्यक्ति किसी को दान में दे सकता है।