IAS-IPS अधिकारियों के तबादलों की अटकलों के बीच अचानक चर्चा में आई ये अधिकारी! भोपाल में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 04 Apr, 2026 04:48 PM

gwalior collector ruchika chauhan may be assigned a responsibility in bhopal

मध्यप्रदेश में जल्द ही बहुत जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो सरकार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची लगभग तैयार है...

भोपाल: मध्यप्रदेश में जल्द ही बहुत जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो सरकार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची लगभग तैयार है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच अहम मंथन हो चुका है। प्रदेश की महिला अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें हैं।

कलेक्टर-एसपी स्तर पर बड़ा बदलाव

जानकारी के अनुसार, पहले चरण में करीब 18 जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। राजधानी भोपाल समेत कई बड़े जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। भोपाल कलेक्टर विक्रम कौशलेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है, जबकि उनकी जगह नए अधिकारी की तैनाती हो सकती है। प्रशासनिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि किसी महिला आईएएस अधिकारी को बड़े शहर की कमान सौंपी जा सकती है। इसमें सबसे पहला नाम ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान का है।

वहीं पुलिस महकमे में भी बड़े स्तर पर फेरबदल तय माना जा रहा है। प्रदेश के लगभग 20 जिलों के एसपी के तबादले की तैयारी है। खंडवा, भिंड, धार, रीवा और झाबुआ सहित कई जिलों में बदलाव संभावित है। इसके अलावा प्रमोशन के बाद भी एसपी पद पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

मंत्रालय में भी नई जिम्मेदारियां

सूत्रों के अनुसार, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, शिवपुरी, रीवा, इंदौर, उमरिया और मैहर जैसे जिलों के कलेक्टरों को मंत्रालय में पदस्थ किए जाने की संभावना है। इन अधिकारियों को उनके अनुभव और कार्यशैली के आधार पर सचिवालय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

भोपाल कलेक्टर के लिए तीन नाम चर्चा में

राजधानी भोपाल के कलेक्टर पद को लेकर पिछले दो हफ्तों से मंथन चल रहा है। दरअसल, भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का सचिव स्तर पर प्रमोशन हो चुका है, इसलिए उनका तबादला लगभग तय माना जा रहा है। वर्ष 2010 बैच के इस अधिकारी को किसी संभाग का आयुक्त बनाए जाने की भी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें ग्वालियर या किसी अन्य संभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है, जबकि भोपाल कलेक्टर पद के लिए तीन नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। वहीं, भोपाल कलेक्टर के लिए सरकार के अंदरखाने में महिला आईएएस के नाम का सुझाव दिया गया है। इसमें पहले नंबर पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान का नाम बताया जा रहा है।

परफॉर्मेंस बनेगा आधार

बताया जा रहा है कि इस पूरे फेरबदल में अधिकारियों के प्रदर्शन को प्रमुख आधार बनाया गया है। बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को बड़े और महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन वाले अधिकारियों को अन्य पदों पर स्थानांतरित किया जाएगा।

कौन है रुचिका चौहान

रुचिका चौहान मध्यप्रदेश कैडर की चर्चित महिला आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं। वे अपने प्रशासनिक कामकाज, सख्त फैसलों और जमीनी स्तर पर काम करने की शैली के कारण लगातार सुर्खियों में रहती हैं। वर्तमान में वे ग्वालियर जिले की कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं और प्रशासनिक हलकों में उन्हें प्रभावी और सक्रिय अधिकारी माना जाता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!