प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ 4 बड़े अफसरों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Apr, 2026 04:30 PM

major shake up 4 senior officials shifted

प्रदेश के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।

भोपाल: प्रदेश के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य शासन ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी समीता राजौरा को प्रदेश का नया चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन नियुक्त किया है। इस संबंध में बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए। राजौरा फिलहाल राज्य लघु वनोपज संघ में प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थीं। नई जिम्मेदारी संभालते ही वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन इस पद से मुक्त हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सेन पिछले एक महीने से अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

एक साथ 4 बड़े तबादले

सरकार ने इस आदेश के साथ कुल चार आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिससे विभाग में नई कार्यशैली और रणनीतिक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

विभाष ठाकुर (पीसीसीएफ, अनुसंधान एवं विस्तार) को लोक सेवा प्रबंधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजते हुए अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन स्कूल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ठाकुर इससे पहले वन बल प्रमुख पद की दौड़ में भी शामिल थे, लेकिन उन्हें दरकिनार कर शुभरंजन सेन को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

PunjabKesari

शुक्ला को मिला नया प्रभार

अर्चना शुक्ला (पीसीसीएफ) को अनुसंधान एवं विस्तार मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।  मोहन्ता को दोहरी जिम्मेदारी

कमोलिका मोहन्ता को एपीसीसीएफ प्रशासन के साथ-साथ राज्य लघु वनोपज संघ का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गई हैं।

क्या हैं मायने?

वन विभाग में हुए इस अचानक फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर वन्यजीव संरक्षण और वन प्रबंधन के क्षेत्र में अब नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!