BJP का संगठनात्मक प्लान! 1800 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, जल्द जारी हो सकती है सूची

Edited By meena, Updated: 28 Mar, 2026 11:48 AM

bjp s organizational plan major responsibilities for 1 800 leaders

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर रणनीति तैयार कर रही है...

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर रणनीति तैयार कर रही है। मिशन 2027-28 के लिए कमर कसते हुए संगठन ने अब प्रदेशभर के करीब 1800 नेता और कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां देने की तैयारी की जा रही है। इस रणनीति का मकसद नगरीय निकाय चुनावों से पहले संगठनात्मक पकड़ मजबूत करना और एक विशेष एक्शन प्लान पर काम करना माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे जिलों के वरिष्ठ नेताओं को एल्डरमैन बनाकर समायोजित करने की योजना है। इस संबंध में जिला और प्रदेश संगठन के बीच समन्वय और सहमति भी बन चुकी है। माना जा रहा है कि इससे न केवल अनुभवी नेताओं को सम्मान मिलेगा, बल्कि संगठन में सक्रियता भी बढ़ेगी।

हालांकि एल्डरमैन का पद संवैधानिक रूप से शक्तिशाली नहीं होता है। इन्हें परिषद में वोटिंग का अधिकार नहीं होता और न ही बैठकों में औपचारिक भागीदारी का अधिकार होता है। इसके बावजूद, वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर ये पार्षदों और अध्यक्षों को मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पार्टी की रणनीति के तहत ऐसे चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनका अनुभव चुनावी माहौल में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सके। साथ ही, इनकी मदद से परिषदों के कामकाज और विकास कार्यों की निगरानी भी बेहतर तरीके से कराई जा सकेगी। माना जा रहा है कि एल्डरमैन की सूची कभी भी जारी की जा सकती है, जिससे चुनावी तैयारियों को और गति मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!