संघ की बदली रणनीति से BJP में होने जा रहा बड़ा फेरबदल, 50 संघ प्रचारकों की पार्टी में एंट्री तय

Edited By Desh Raj, Updated: 18 Mar, 2026 03:19 PM

major reshuffle imminent in the bjp due to the sangh s shifted strategy

मध्य प्रदेश की सियासत में जल्द बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके लिए RSS ने प्लान तैयार कर लिया है और इसी प्लान के आधार पर आगे की रुपरेखा और रणनीति तय होने वाली है।

(डेस्क): मध्य प्रदेश की सियासत में जल्द बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके लिए RSS ने प्लान तैयार कर लिया है और इसी प्लान के आधार पर आगे की रुपरेखा और रणनीति तय होने वाली है।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की हरियाणा के समालखा में हुई अहम बैठक के बाद बीजेपी में नए संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक संघ 50 प्रचारकों को बीजेपी में नई जिम्मेदारियां सौंपने की तैयारी कर चुका है। ये कवायद संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने के लिए की जा रही है।

हरियाणा में हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद हलचल तेज है

दरअसल शताब्दी वर्ष के मौके पर हरियाणा के समालखा में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में बहुत गहरे स्तर पर  संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चा और मंथन हुआ है। इस महत्वपूर्ण बैठक पर काफी समय से नजरें थीं।  अब मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में नए संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की अटकलें तेज हो गई हैं। इस दिशा में कभी भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है क्योंकि बैठक में इसी को लेकर आगे की रणनीति औऱ प्लान बने हैं।

संघ के 50 प्रचारकों का BJP में होने वाला है अहम रोल

इस बैठक के बाद खबर सामने आ रही है कि  संघ ने करीब 50 प्रचारकों को BJP  में अलग-अलग पदों पर तैनात करने पर विचार किया गया है। इसके पीछे की कवायद है कि संगठन की जमीनी पकड़ को मजबूत किया जाए और पार्टी में समन्वय बेहतर बना रहे। मध्य प्रदेश संभागीय संगठन महामंत्री नियुक्त करने की चर्चा  इसी रणनीति का एक हिस्सा समझी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!