Edited By Desh Raj, Updated: 30 Mar, 2026 07:57 PM

मध्य प्रदेश में बहुत जल्द एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। जिसमें कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले प्रस्तावित हैं। इनमें भोपाल, शिवपुरी, दमोह, रीवा, धार, नर्मदापुरम, दमोह सहित कुछ अन्य जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं।
(भोपाल): मध्य प्रदेश में बहुत जल्द एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। जिसमें कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले प्रस्तावित हैं। इनमें भोपाल, शिवपुरी, दमोह, रीवा, धार, नर्मदापुरम, दमोह सहित कुछ अन्य जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। इसे लेकर तैयारी भी हो चुकी है। कई दिनों से इस तबादला आदेश का इंतजार है। लेकिन सवाल यही है कि अब तक तबादले क्यों नहीं किए गए। तो अब इसकी एक वजह निकल सामने आई है।
अब जानकारी सामने जो आ रही है उसके मुताबिक मध्य प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष यानी कि एक अप्रैल के बाद ये तबादले होंगे। सूत्रों की मानें तो वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुए ट्रांसफरें रोकी गई हैं ताकि बजट के उपयोग और राजस्व प्राप्ति के जो वित्तीय लक्ष्य निर्धारित हैं, वे प्रभावित न हों।
बता दें कि भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सचिव पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। उन्हें मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है, वहीं कई अन्य अधिकारियों जो 2-3 एक जगह पर जमे हुए हैं, को दूसरी जगह भेजने की तैयारी है।