4 का खेल और राज्यसभा पर भाजपा का कब्जा! राजनीति की बिसात में कांग्रेस का बिगड़ता दिख रहा खेल

Edited By meena, Updated: 04 Apr, 2026 02:10 PM

bjp captures rajya sabha seats in mp congress s game appears to be unraveling o

राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पहले विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा, फिर दतिया से राजेंद्र भारती दोनों कांग्रेस विधायक राज्यसभा में वोटिंग नहीं कर पाएंगे...

भोपाल : राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पहले विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा, फिर दतिया से राजेंद्र भारती दोनों कांग्रेस विधायक राज्यसभा में वोटिंग नहीं कर पाएंगे। इन घटनक्रमों से कांग्रेस को भले ही झटका लगा हो लेकिन भाजपा की राह आसान हो गई है। माना जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद कांग्रेस के कब्जे वाली यह सीट भाजपा के पाले में जा सकती है। बता दें कि राज्यसभा की तीन सीटों पर जून में चुनाव प्रस्तावित हैं।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लगते नजर आ रहे हैं। दतिया सीट के रिक्त होने और विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान से वंचित रहने की स्थिति ने पार्टी का गणित बिगाड़ दिया है। पहले कांग्रेस के पास 65 विधायक थे, लेकिन मुकेश मल्होत्रा के मामले में कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं है। इसके चलते राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभावी विधायकों की संख्या घटकर 64 रह गई थी।

इसी बीच दतिया से विधायक राजेंद्र भारती को एफडी मामले में तीन साल की सजा होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई। यदि उन्हें उच्चतम न्यायालय से राहत नहीं मिलती है, तो कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 63 रह जाएगी। इसके अलावा सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की वोटिंग पर भी सस्पेंस बरकरार है।

वहीं बीना से विधायक निर्मला सप्रे को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने हाईकोर्ट में खुद को कांग्रेस विधायक बताया है, लेकिन वे पिछले कुछ समय से भाजपा के कार्यक्रमों और मंचों पर सक्रिय दिखाई दे रही हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वे राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के बजाय भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो कांग्रेस के समर्थन में प्रभावी विधायकों की संख्या घटकर 62 तक पहुंच सकती है, जो राज्यसभा चुनाव में पार्टी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

भाजपा के पाले में जाती दिख रही तीसरी सीट

चुनावों से पहले पल पल बदल रहे इन समीकरणों के लिए कांग्रेस-भाजपा अब आमने सामने आ गई है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता ने तो स्पष्ट रुप में कहा है कि यह सब राज्यसभा चुनाव के लिए किया जा रहा। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने यदि कांग्रेस के 7 विधायकों को क्रॉस वोटिंग करने में सफल रहती है या चुनाव में वोट डालने से वंचित करवा देती है तो कांग्रेस के हाथ से राज्यसभा की यह सीट छिन सकती है यानी भाजपा तीनों राज्यसभा सीटों पर कब्जा कर लेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!