Edited By Desh Raj, Updated: 31 Mar, 2026 02:06 PM

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में बीजेपी मंत्रियों के बयानों और बड़बोलेपन की वजह से पार्टी की काफी फजीहत हुई है, ये ऐसे बयान थे जिसकी भरपाई करना पार्टी के लिए काफी मुश्किल भरा प्रतीत हुआ। मंत्रियों की ऐसे बयानों के लिए काफी क्लास भी आलाकमान ने...
(डेस्क): मध्य प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में बीजेपी मंत्रियों के बयानों और बड़बोलेपन की वजह से पार्टी की काफी फजीहत हुई है, ये ऐसे बयान थे जिसकी भरपाई करना पार्टी के लिए काफी मुश्किल भरा प्रतीत हुआ। मंत्रियों की ऐसे बयानों के लिए काफी क्लास भी आलाकमान ने लगाई और नसीहत दी गई।
वहीं अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भाजपा के मंत्रियों को सख्त हिदायत दी है। मंत्रियों को कहा गया है कि उनके आचरण, और बयानों से पार्टी की छवि खराब न हो। मंत्रियों को कुछ बोलने से पहले सोचना चाहिए कि वो क्या बोल रहे हैं और उसका क्या मैसैज जा रहा है।
दरअसल, राजधानी के सुशासन भवन में संघ की मौजूदगी में सरकार और संगठन की समन्वय बैठक हुई है। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल की नाराजगी को लेकर चर्चा हुई है और उन्हें सरकार के साथ काम करने की समझाइश दी गई है।
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन स्कूल में औचक बुलाई गई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और BJP की समन्वय बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश सोनी, दीपक विस्तपुते के अलावा प्रांत प्रचारक स्तर के पदाधिकारी भी थे।
करीब पांच घंटे की मैराथन बैठक में सीएम मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय के साथ ही प्रहलाद पटेल, भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल को लेकर चर्चा हुई है। दोनों नेताओं से कहा गया है कि उनके कार्यों से सरकार और पार्टी को नुकसान नहीं होना चाहिए। दोनों मंत्रियों ने संघ पदाधिकारियों के सामने अपनी बात रखी, और बाद में उनकी मोहन यादव के साथ भी चर्चा हुई है।
दरअसल मंत्रियों की पिछले दिनों कैबिनेट बैठक में अनुपस्थिति व अन्य कार्यक्रमों से दूरी बनाने की खबर भी चर्चा में आई। ऐसे में संघ और भाजपा संगठन ने इस पूरे मामले को लेकर संघ और संगठन की समन्वय बैठक भोपाल में बुलाने के निर्देश दिए गए थे और जल्द ही मामले को सुलझाने के लिए कहा गया है।