कोई इतना निर्लज कैसे हो सकता है,महिला होने के नाते निर्मला सप्रे को लज्जा आनी चाहिए, जिंदगी में बीना से कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगी-कांग्रेस नेता

Edited By Desh Raj, Updated: 02 Apr, 2026 05:31 PM

as a woman nirmala sapre ought to be ashamed

कांग्रेस ने बीना विधायक निर्मला स्प्रे पर एक तीखा हमला बोला है। कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष ने सप्रे पर हमला बोलते हुए कहा है कि कोई इतना निर्लज कैसे हो सकता है।

भोपाल (इजहार खान): कांग्रेस ने बीना विधायक निर्मला स्प्रे पर एक तीखा हमला बोला है। कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष ने सप्रे पर हमला बोलते हुए कहा है कि कोई इतना निर्लज कैसे हो सकता है। मुकेश नायक ने कहा कि उन्हें महिला होने के नाते लज्जा आनी चाहिए। बीजेपी मंच पर उन्होंने भगवा पार्टी ज्वाइन की थी।  सारे विधानसभा के लोग जानते हैं कि उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है।

वो अपनी जिंदगी में बीना से कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगी-मुकेश नायक

अपनी विधायकी बचाने के लिए वो झूठ बोल रहीं हैं, काम वो बीजेपी में कर रही हैं और कह रही है कि वो कांग्रेस में है। अगर उनमें साहस है तो उनको इस्तीफा देकर चुनाव में जाना चाहिए उनकी अक्ल ठिकाने आ जाएगी। मुकेश नायक ने तो बड़ा हमला करते हुए कहा  कि वो अपनी जिंदगी में बीना से कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगी

प्रहलाद पटेल को दो साल की सजा है, उनके वित्त अधिकारों पर रोक क्यों नहीं लगी-नायक

वहीं मुकेश नायक ने  प्रहलाद पटेल का जिक्र करते हुए कहा है कि  पटेल को दो साल की सजा है लेकिन उनके वित्त अधिकारों पर रोक नहीं लगी है, उनके वेतन भत्तों और वोट देने के अधिकारों पर रोक नही लगी लेकिन हमारे विधायक मुकेश मल्होत्रा के राज्यसभा के वोट पर ओर  वेतन भत्ते पर रोक लगा दी है । आप इसे समझ सकते हैं।  ऐसा पाकिस्तान में होता है किसी को भी जेल में डाल दो या किसी को बदनाम कर दो। बीजेपी ने लोकतंत्र को रसातल में समाने का काम किया है। अब आप लोग ही बताइए कि  ये सब फैसले ठीक लगते है क्या। मुकेश नायक ने कहा कि  बीजेपी के एकाधिकार की प्रवृति जो है वो लोकतंत्र के लिए घातक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!