Hemant कटारे इस्तीफा के मामले में PCC चीफ जीतू पटवारी ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयान

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Feb, 2026 06:18 PM

hemant katare resignation rumours cleared by pcc chief

मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि हेमंत कटारे अपने पद पर बने हुए हैं और वे उपनेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर हेमंत कटारे द्वारा किए गए पोस्ट में इस्तीफे जैसी कोई बात नहीं कही गई है। उनके बयान से स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है। कांग्रेस नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि हेमंत कटारे पार्टी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे और उपनेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहेंगे।

वहीं विधानसभा में विवादित बयान को लेकर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखा हमला बोला। उमंग सिंघार ने कहा कि यह बयान केवल उनका व्यक्तिगत अपमान नहीं है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समाज का अपमान है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और यह किसी भी सूरत में माफी योग्य नहीं है। कांग्रेस ने मामले में कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।

प्रदेश की राजनीति में इन बयानों के बाद हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी घमासान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!