MP Budget में किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार देने जा रही है ये बड़ी सौगात

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Feb, 2026 11:52 AM

mp budget delivers good news for farmers

मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया।

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया। यह बजट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट है। बजट भाषण में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य “हर हाथ को काम” देना है और युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

किसानों को राहत देते हुए सरकार 3000 करोड़ रुपए की लागत से 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराएगी, जिससे सिंचाई सस्ती और आसान होगी। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 412 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री मजरा–टोला सड़क योजना के तहत 21,630 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

सरकार का दावा है कि यह बजट किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!