MP में अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा आरक्षण, नौकरी की उम्मीद लगभग खत्म

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Feb, 2026 02:04 PM

a major setback for guest teachers in mp

मध्यप्रदेश में 900 के करीब अतिथि शिक्षकों को झटका लगने वाला है। दरअसल सरकारी आइटीआई (ITI) संस्थानों में काफी  लंबे समय से सेवाएं दे रहें करीब 900 अतिथि शिक्षकों में आने वाली भर्ती की प्रक्रिया को लेकर दिक्कत हो सकती है क्योंकि विभाग ने 1120...

(भोपाल):मध्यप्रदेश में 900 के करीब अतिथि शिक्षकों को झटका लगने वाला है। दरअसल सरकारी आइटीआई (ITI) संस्थानों में काफी  लंबे समय से सेवाएं दे रहें करीब 900 अतिथि शिक्षकों में आने वाली भर्ती की प्रक्रिया को लेकर दिक्कत हो सकती है क्योंकि विभाग ने 1120 प्रशिक्षण अधिकारी (TO) पदों पर भर्ती निकाली है,लेकिन कई शिक्षक आयु सीमा पार करने की स्थिति में हैं।जाहिर है वो नौकरी के योग्य नहीं रहेंगे।

1120 प्रशिक्षण अधिकारी के पदों पर निकली है भर्ती

सरकारी आइटीआई संस्थानों में लंबे समय से कार्यरत लगभग 900 अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। विभाग द्वारा 1120 प्रशिक्षण अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है लेकिन सीधी नियमित भर्ती में उन्हें न आरक्षण मिला, न अनुभव का लाभ और न तो आयु की सीमा में कोई छूट दी गई है। मतलब साफ है उनकी नौकरी की उम्मीद खत्म होती नजर आ रही है।

अतिथि शिक्षकों में देखा दा रहा है रोष

आपको बता दें कि  इन शिक्षकों में कई ऐसे भी हैं जो 10 या इससे ज्यादा सालों से बिल्कुव कम  मानदेय पर अपनी सेवाएं उपल्बध करवा रहे हैं लेकिन अब इनके लिए परेशानी हो सकती है। भर्ती को लेकर उनका कहना है कि जब विभाग में नियमित स्टाफ की कमी थी, तब उन्होंने जरुरत के समय में सेवाएं देकर स्थिति को संभाला। लेकिन अब जब स्थायी नियुक्ति का मौका आया है तो इन्हें कंपिटिशन में खुला छोड़ दिया है।

सरकार पर लगाया अलग नीति अपनाने का आरोप

वैसे कई शिक्षक आयु सीमा पार करने की दहलीज पर हैं, ऐसे में अतिथि शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि सरकार अन्य विभागों में अलग नीति अपना रही है । एक ओर स्कूल शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षकों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन आईटीआई अतिथि शिक्षकों के साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। इसलिए सरकार को मुश्किल समय में अतिथि शिक्षकों की दी गई सेवाओं को याद रखना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!