MP BJP की नई कोर कमेटी में संतुलन साधने की कवायद, इन 3 महिला नेत्रियों को मिलेगी जगह,फिर होगा ऐलान

Edited By Desh Raj, Updated: 13 Apr, 2026 11:20 PM

exercise in balancing the new mp bjp core group

मध्य प्रदेश में भाजपा की नई कोर कमेटी का ऐलान बहुत ही नजदीक है। 22 नेताओं के नाम दिल्ली में भेज दिए गए हैं। इन 22 नामों को दिल्ली भेजते ही हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े और दिग्गज नेताओं की भूमिका और मजबूत हो सकती है।

(भोपाल): मध्य प्रदेश में भाजपा की नई कोर कमेटी का ऐलान बहुत ही नजदीक है। 22 नेताओं के नाम दिल्ली में भेज दिए गए हैं। इन 22 नामों को दिल्ली भेजते ही हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े और दिग्गज नेताओं की भूमिका और मजबूत हो सकती है। जानकारी के अनुसार, मप्र भाजपा के कोर ग्रुप में 3 महिला नेत्रियों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि  केंद्रीय नेतृत्व राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त है, जिसकी वजह नए कोर ग्रुप के नाम तय नहीं हो पा रहे हैं।

वैसा माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक मौजूदा कोर ग्रुप ही करेगा। प्रदेश कोर ग्रुप को नए सिरे से गठित किया जाना है। संभावित सूची में महिला नेत्रियों की भागेदारी नहीं होने की वजह से सूची पर मुहर नहीं लग सकी है। कहा जा रहा है कि सूची में 2 से 3 महिला नेत्रियों के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को प्रतिनिधित्व देने बात कही गई है।

नए कोर ग्रुप में संतुलन को लेकर हो रहा काम

सूत्रों की मानें तो नए कोर ग्रुप में एक विधायक महिला या कैबिनेट मंत्री, दो केंद्रीय मंत्री, प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदों पर बैठे किसी अनुसूचित जनजाति वर्ग के वरिष्ठ नेता या राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अनुसूचित जाति के नेता को शामिल किया जा सकता है। कमान संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कोर ग्रुप बैठकों की पहल की थी। लेकिन अब तक केवल दो ही बैठकें हो सकी हैं और वह भी पहले से गठित कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ।

मौजूदा कोर ग्रुप का गठन वर्ष 2023 में किया गया था और नियमों के मुताबिक नए अध्यक्ष के कार्यकाल में नया कोर ग्रुप गठित होना चाहिए। अब जानकारी सामने आ रही है कि  मध्यप्रदेश की कोर ग्रुप की टीम तय करते वक्त भाजपा की संभावित राष्ट्रीय टीम को भी ध्यान में रखा जाएगा। ऐसे नेता जिन्हें भाजपा की राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया जाता है, तो उन्हें प्रदेश के कोर ग्रुप में जगह नहीं दी जाएगी।

वहीं शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद सूची में कुछ नाम बदले जा सकते हैं। इसमें महिला कोटे से केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, सीधी विधायक रीति पाठक, जीतू जिराती, अर्चना चिटनिस में से कोई दो नाम सूची में जोड़े जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!