शर्मनाक ! 6 साल की बच्ची से 60 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म, लोगों में भारी आक्रोश; आरोपी के घर बुल्डोजर कार्रवाई की मांग

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Apr, 2026 11:54 AM

shameful a 60 year old man raped a 6 year old girl sparking widespread outrage

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहां एक 6 साल की बच्ची से 60 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपने घर पर मासूम के साथ दरिंदगी की गई। बताया गया कि आरोपी को मासूम दादा कहकर बुलाती थी। इस घटना की जानकारी...

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहां एक 6 साल की बच्ची से 60 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपने घर पर मासूम के साथ दरिंदगी की गई। बताया गया कि आरोपी को मासूम दादा कहकर बुलाती थी। इस घटना की जानकारी पर परिजनों समेत स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपी के घर पर बुल्डोजर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।  
   
मिली जानकारी के अनुसार यह दिल दहलाने वाली घटना शहर के अरेरा हिल्स थाना इलाके में से सामने आई है। जहां बीती 27 मार्च के दिन एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि कालोनी में ही रहने वाले 60 वर्षीय दिनेश शाक्य ने मासूम के साथ हैवानियत की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मासूम रामनवमी के दिन घर से कन्यापूजन में शामिल होने गए थे। दोपहर के समय घर वापिस लौट रही थी। तभी कालोनी के दिनेश शाक्य ने उसे अपने घर बुलाया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ संगीन वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, बच्ची के घर पहुंचने पर मां ने उसकी बदहवास अवस्था का कारण पूछा। रोति-बिलखती पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने अगले ही दिन पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लेकिन, मामला यहां शांत नहीं हुआ। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने शनिवार को अरेरा हिल्स थाने का घेराव किया गया। मामले में आरोपी 60 वर्षीय दिनेश शाक्य के घर पर बुल्डोजर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!