मुस्लिम कमेटी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग, कहा- BJP नेता मांग तो करते हैं लेकिन...

Edited By meena, Updated: 24 Mar, 2026 06:08 PM

muslim committee demands cow be declared national animal says  bjp leaders do

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अलग तरह की मांग को लेकर प्रदर्शन देखने को मिला, जहां मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई...

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अलग तरह की मांग को लेकर प्रदर्शन देखने को मिला, जहां मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। साथ ही साथ भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

प्रदर्शन कर उठाई मांग

कमेटी के सदस्यों ने भोपाल में प्रदर्शन करते हुए सरकार से अपील की कि गाय को जल्द से जल्द राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

PunjabKesari

राजनीतिक समर्थन पर सवाल

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते जरूर हैं, लेकिन इसे लेकर ठोस समर्थन या निर्णय नहीं लेते।

सरकार से जल्द फैसले की मांग

कमेटी का कहना है कि सरकार को इस विषय पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए जल्द निर्णय लेना चाहिए। उनका मानना है कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। फिलहाल यह मांग एक सामाजिक और राजनीतिक बहस का विषय बनती नजर आ रही है, जिस पर सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!