Petrol-diesel Panic के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पेट्रोलपंप कर्मी की हरकत कैमरे में कैद, पेट्रोल पंप सील

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2026 07:49 PM

amid petrol diesel panic bhopal police seal petrol pump

मध्य प्रदेश पेट्रोल-डीजल संकट की खबरों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कल शाम से कई जिलों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कई जिलों में अचानक से पेट्रोल पंपों पर भीड़ जमा हुई है...

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश पेट्रोल-डीजल संकट की खबरों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कल शाम से कई जिलों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कई जिलों में अचानक से पेट्रोल पंपों पर भीड़ जमा हुई है। पेट्रोल भरवाने के लिए लोग पेट्रोल पंपों पर कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे हैं। रतलाम, रीवा, नीमच और देवास के बाद पेट्रोल किल्लत की अफवाहों का असर राजधानी भोपाल में भी देखने को मिला। जहां प्रशासन के निर्देशों के बावजूद पर्याप्त पेट्रोल होने के बावजूद पेट्रोल नहीं देने पर पेट्रोल पंप सील करने की कार्रवाई की गई है।

PunjabKesari

भोपाल एयरपोर्ट स्थित नायरा पेट्रोल पंप को प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई। दरअसल, पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बाइक सवारों को 200 रूपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था। वहीं कार वालों को 1000 रुपए से ज्यादा पेट्रोल देने से मना किया जा रहा था। ऐसे में एक बाइक सवार ग्राहक ने वीडियो बना लिया। जिसका वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया।

PunjabKesari

बता दें कि पेट्रोल डीजल संकट को लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने खुद आगे आकर स्थिति स्पष्ट करते हुए आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान न दें। अपने आधिकारिक ट्वीट में कलेक्टर ने साफ कहा कि भोपाल जिले में पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, और लोगों को घबराकर अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर द्वारा साझा की गई तस्वीर भी भरोसे का संदेश देती है। चेहरे पर मुस्कुराहट और आत्मविश्वास से साफ झलकता है कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन का यह कदम न केवल अफ़वाहों पर लगाम लगाने वाला है, बल्कि आम लोगों के बीच विश्वास भी मजबूत करता है। भोपाल में सप्लाई और व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु रूप से जारी हैं, जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!