हॉर्मुज संकट के बीच सिंधिया का बड़ा दावा: मोदी की कूटनीति से भारत के लिए खुला रहा ईरान का रास्ता

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 14 Mar, 2026 08:08 PM

scindia claims modi s diplomacy kept hormuz route open for india

केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद Jyotiraditya Scindia ने वैश्विक हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि Narendra Modi की कूटनीति के कारण ईरान ने वैश्विक संकट के बावजूद भारत के लिए हॉर्मुज का रास्ता खुला रखा है।

गुना (मिस्बाह नूर): केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद Jyotiraditya Scindia ने वैश्विक हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि Narendra Modi की कूटनीति के कारण ईरान ने वैश्विक संकट के बावजूद भारत के लिए हॉर्मुज का रास्ता खुला रखा है।

गुना जिले के Bajranggarh में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव के कारण Strait of Hormuz क्षेत्र में संकट की स्थिति बनी हुई है, जिससे दुनिया भर की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सफल कूटनीति का ही परिणाम है कि जहां ईरान ने कई देशों के लिए हॉर्मुज मार्ग पर प्रतिबंध लगाए हैं, वहीं भारत के लिए यह रास्ता खुला रखा गया है। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री के हवाले से कहा कि देश में ईंधन की उपलब्धता को लेकर जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों, विशेषकर Indian National Congress पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के समय जब देश के सभी दलों को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए, तब कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। सिंधिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा नकारात्मक रही है और वह देश को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा कि न्यायालय और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर संदेह करना कांग्रेस की आदत बन गई है। सिंधिया के अनुसार, संकट के समय भी कांग्रेस की प्राथमिकता देशहित नहीं बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन तलाशना है, जबकि देश की जनता उन्हें बार-बार जवाब दे चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!