MP में गैस संकट की अफवाहों पर सरकार अलर्ट: LPG आपूर्ति पर कड़ी निगरानी, भोपाल में सिलेंडरों से भरी अवैध पिकअप पकड़ी

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 13 Mar, 2026 08:33 PM

mp government on alert over lpg rumours assures adequate supply across state

मध्य प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देश पर पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रम के संभावित प्रभाव की समीक्षा के लिए गठित मंत्री-मंडल समिति की बैठक...

भोपाल: मध्य प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देश पर पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रम के संभावित प्रभाव की समीक्षा के लिए गठित मंत्री-मंडल समिति की बैठक मंत्रालय में आयोजित की गई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री Jagdish Devda ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में गैस की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जाए और वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री Govind Singh Rajput ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर मांग-आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।

PunjabKesari

भोपाल में कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन
मंत्री ने बताया कि अब तक 115 स्थानों पर जांच की जा चुकी है, जिसमें 350 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री Chaitanya Kashyap ने सिलेंडर बुकिंग पोर्टल में आई तकनीकी समस्या को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर एजेंसियों में ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी की जाए। इसी बीच राजधानी भोपाल में कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। Bhopal के Kolar थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर ले जा रही एक बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ा है। वाहन में 25 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनके संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य विभाग और एसडीएम को दे दी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। बैठक में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने जानकारी दी कि गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक बॉटलिंग प्लांट और वितरकों के गोदामों में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं द्वारा अचानक अधिक बुकिंग करने से सर्वर पर अतिरिक्त लोड आने के कारण अस्थायी समस्या हुई थी, जिसे जल्द ही ठीक किया जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ता अंतिम रिफिल के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकेंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति लगातार जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!