LPG को लेकर अफवाहों से बढ़ी भीड़! सिलेंडर नहीं मिल रहा तो तुरंत इस नंबर पर करें कॉल

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Mar, 2026 11:42 AM

lpg delivery delay mp consumers can now file complaints easily

मध्यप्रदेश में इन दिनों एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

भोपाल: मध्यप्रदेश में इन दिनों एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता का माहौल देखा जा रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल बाजार की अनिश्चितता की खबरों के बीच कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगने लगी हैं। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। अफवाहों के कारण लोग एक साथ सिलेंडर बुक कराने के लिए एजेंसियों का रुख कर रहे हैं, जिससे कई जगह भीड़ बढ़ गई है। प्रशासन और तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है और गैस बुकिंग के लिए डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करें।

सरकार ने वितरण व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए गैस बुकिंग की अवधि भी बढ़ा दी है। पहले जहां एक सिलेंडर के बाद दूसरा बुक कराने के लिए 21 दिन का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सके। अब उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की जरूरत भी नहीं है। इंडेन गैस के ग्राहक 7588888824 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर घर बैठे सिलेंडर बुक कर सकते हैं। वहीं भारत गैस के उपभोक्ता 1800224344 नंबर पर कॉल कर आसानी से अपनी रिफिल बुक करा सकते हैं।

कई बार ऐसा भी होता है कि बुकिंग के बाद कई दिनों तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होती या डीलर तय कीमत से ज्यादा पैसे की मांग करता है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता सीधे कंपनी से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इंडेन गैस के ग्राहक 1800-2333-555 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा 7718955555 नंबर पर भी बुकिंग और शिकायत से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।

भारत गैस के उपभोक्ता अगर डिलीवरी में देरी या अतिरिक्त पैसे की मांग जैसी समस्या से परेशान हैं, तो 1800-22-4344 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। साथ ही 7715012345 नंबर पर भी बुकिंग और सेवा संबंधी जानकारी उपलब्ध है।

एचपी गैस के ग्राहकों के लिए भी शिकायत की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी परेशानी की स्थिति में उपभोक्ता 1800-2333-555 पर कॉल कर सकते हैं। वहीं 9493602222 नंबर पर संपर्क कर बुकिंग का स्टेटस भी जाना जा सकता है।

सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत पड़ने पर ही गैस बुक करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!