Holiday News: मार्च में 14 दिन छुट्टियां, बंद रहेंगे ऑफिस, होली की छुट्टी को लेकर जानिए ताजा अपडेट!

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Feb, 2026 01:56 PM

mp march holidays offices closed 14 days

रंगों का त्योहार होली इस बार तारीख को लेकर विवाद में फंस गया है।

Holi Holiday 2026 MP: रंगों का त्योहार होली इस बार तारीख को लेकर विवाद में फंस गया है। कोई 3 मार्च को होली मनाने की बात कर रहा है तो कोई 4 मार्च को। इसी उलझन में सरकारी कर्मचारियों के बीच होली की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मध्यप्रदेश सरकार के ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक 03 मार्च 2026 को होली की छुट्टी घोषित की गई है, जबकि शहरों में धुलेंडी 4 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों ने अवकाश की तारीख बदलने की मांग तेज कर दी है।

कर्मचारी संगठन ने सरकार से की छुट्टी बदलने की मांग

मप्र अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने सरकार से 3 मार्च का अवकाश रद्द कर 4 मार्च को होली की छुट्टी घोषित करने की मांग की है।

उनका कहना है कि 3 मार्च को ग्रहण होने के कारण होली का मुख्य पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा, इसलिए शासकीय अवकाश भी उसी दिन होना चाहिए।

सरकारी कैलेंडर में अभी क्या है अपडेट?

मध्यप्रदेश सरकार के 2026 के शासकीय कैलेंडर के अनुसार:

 03 मार्च 2026 – होली अवकाश (सरकारी रिकॉर्ड में)

शहरों में धुलेंडी – 04 मार्च 2026

 फिलहाल छुट्टी बदलने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है

यानी अभी के समय में कर्मचारियों को 3 मार्च को ही सरकारी छुट्टी मिलेगी।

मार्च 2026 में कुल 6 सरकारी छुट्टियां

मध्यप्रदेश के सरकारी कैलेंडर के अनुसार मार्च में ये छुट्टियां रहेंगी:

03 मार्च – होली

19 मार्च – गुड़ी पड़वा

20 मार्च – चैती चांद

21 मार्च – ईद-उल-फित्र

27 मार्च – रामनवमी

 31 मार्च – महावीर जयंती

इस दौरान बैंक, स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे।

मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस

मार्च 2026 में शनिवार-रविवार मिलाकर कुल 14 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस महीने कर्मचारियों को सिर्फ 17 दिन काम करना होगा। फरवरी और जुलाई में सबसे कम छुट्टियां रहेंगी, जबकि मार्च सबसे ज्यादा छुट्टियों वाला महीना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!