राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बड़ा अपडेट: टल गई निगम मंडलों की नियुक्तियां, जानें कब हो सकती है घोषणा

Edited By meena, Updated: 08 Apr, 2026 05:34 PM

appointment of corporation boards postponed in mp

मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में टिकटिकी लगाकर बैठे नेताओं के बड़ी अहम खबर निकलकर सामने आई है। निगम मंडल, बोर्ड और आयोगों में नियुक्तियों के लिए अभी इन नेताओं को और इंतजार करना पड़ेगा..

भोपाल : मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में टिकटिकी लगाकर बैठे नेताओं के बड़ी अहम खबर निकलकर सामने आई है। निगम मंडल, बोर्ड और आयोगों में नियुक्तियों के लिए अभी इन नेताओं को और इंतजार करना पड़ेगा। जी हां मध्य प्रदेश में फिलहाल राजनीतिक नियुक्तियां एक महीने के लिए टल गई हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक, इस वक्त भाजपा का पूरा फोकस पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर है। निगम मंडलों में की सूची लगभग तैयार है। जिन्हें एडजस्ट करना था उनके नामों पर चर्चा हो चुकी है। कुछ अन्य नाम है जिन पर मंथन होना बाकी है। 4 मई को 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियों की लिस्ट घोषित होना शुरु हो जाएगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन में लगातार नियुक्तियों की जा रही है। हाल ही में पार्टी ने नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन नियुक्त किए थे। पहली लिस्ट में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं को मिलाकर 169 निकायों में एल्डरमैन नियुक्त किए जा चुके हैं। अभी विश्वविद्यालयों की कार्यपरिषद में भी संघ, भाजपा और विद्यार्थी परिषद से जुड़े नेताओं को शामिल किया जा रहा है। आने वाले समय में राज्य में नगर निगमों सहित 244 निकायों में एल्डमैन नियुक्त किए जाएंगे।

वहीं निगम मंडल नियुक्तियों में हो रही देरी को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि निगम मंडल की नियुक्तियां छोटा विषय है। 50-60 लोग ही निगम-मंडल में अध्यक्ष बनेंगे। अभी नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियां हो रहीं हैं। जनभागीदारी समितियां बना रहे हैं। हमारे मोर्चों में नियुक्तियां हो रहीं हैं। हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों को शासन की समितियों और अन्य व्यवस्थाओं में पद देने का काम कर रहे हैं। निगम मंडल तो जब पार्टी चाहेगी तब घोषित हो जाएंगे।

सहकारिता चुनावों पर रोक नहीं- विश्वास सारंग

वहीं मध्य प्रदेश में सहकारिता चुनावों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि सहकारिता के चुनावों पर कोई रोक नहीं हैं। चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। हमारी सरकार सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है। जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अपेक्स बैंक सहित जिला सहकारी बैंकों में जल्द पदाधिकारी नियुक्त होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक मंडल और अन्य समितियों में नियुक्तियां होंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!