Edited By meena, Updated: 03 Apr, 2026 01:27 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस निर्णय को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है...
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस निर्णय को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेताओं ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। यह नियुक्तियां आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी अहम मानी जा रही हैं, जिससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।