निगम मंडलों की नियुक्तियों का इंतजार खत्म! हेमंत खंडेलवाल ने दिया बड़ा बयान

Edited By meena, Updated: 03 Apr, 2026 08:18 PM

hemant khandelwal s statement regarding appointments to corporations and boards

मध्य प्रदेश भाजपा में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की सहमति से गुरुवार रात को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसके अलावा प्रदेश सह-मीडिया...

भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की सहमति से गुरुवार रात को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसके अलावा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारीगण, प्रदेश प्रवक्तागण, मीडिया पैनलिस्टगण एवं सदस्यगणों की घोषणा भी की गई। वहीं शुक्रवार सुबह सीएम मोहन यादव व खंडेलवाल के दिल्ली दौरे के बाद निगम मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों की संभावना तेज हो गई है। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का बड़ा बयान सामने आया है।

प्रदेश में निगम मंडलों की नियुक्तियों में देरी पर कांग्रेस लगातार हमलावर है। ऐसे में विपक्ष को करारा जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि अब नियुक्ति का अंत होने वाला है। सभी नियुक्तियां निश्चित समय में जल्द ही खत्म होंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी में संगठन में नियुक्तियां सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि निगम मंडल तो सीमित संख्या में होते हैं, लेकिन इसके अलावा प्रकोष्ठ और मोर्चे, एल्डरमैन, जनभागीदार ज्यादा महत्व रखते हैं। हम पहले इस पर ध्यान दे रहे हैं। हमारे जितने भी प्रकोष्ठ होते हैं, मोर्चे होते हैं उन सभी जगह पर उचित कार्यकर्ता नियुक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सक्षम संगठन है जिसमें हर कार्यकर्ता जिसे जो जिम्मेदारी दी जाती है, उसका वह पालन करता है। उसके अनुरूप काम करता है। सारी नियुक्तियों को हम निश्चित समय में पूरा करने का काम करेंगे। संगठन और सरकार समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। किसी तरह की कोई भी दिक्कत नहीं है। सारी नियुक्तियां कुछ ही समय में निश्चित समय पर हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!