किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहें किसानों के लिए बड़ी खबर! इन खातों में नहीं आएंगे पैसे

Edited By meena, Updated: 03 Apr, 2026 08:12 PM

news for farmers awaiting the 14th installment of the kisan samman nidhi

मध्य प्रदेश के 82 लाख किसान पिछले साल अगस्त के बाद से ही 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते योजना की राशि किसानों के खाते में आ सकती है...

भोपाल : मध्य प्रदेश के 82 लाख किसान पिछले साल अगस्त के बाद से ही 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते योजना की राशि किसानों के खाते में आ सकती है। वहीं किसानों को इस योजना की 14वीं किस्त की राशि 2000 रुपए अब तक ट्रांसफर नहीं हुए हैं। जबकि यह राशि पिछले साल नवंबर में ही मिल जानी चाहिए थी। लेकिन पहले हफ्ते फिर महीने बीतते चले गए। लेकिन इंतजार खत्म नहीं हुआ। अब नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। ऐसी जानकारियां मिल रही हैं कि अप्रैल के पहले हफ्ते में सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर हो सकता है।

इस संबंध में नीमच पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने इशारों इशारों में बड़ा संकेत दिया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि योजना के पैसे कब आएंगे। फिलहाल किसानों के लिए अहम जानकारी यह है कि उन्हें अपना केवाईसी अपडेट करके रखना चाहिए।

सभी लाभार्थी किसान अपनी KYC (केवाईसी) प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें, अन्यथा उनका नाम योजना की सूची से हटाया जा सकता है। योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और सही लाभार्थियों तक राशि पहुंचाने के लिए KYC अनिवार्य कर दी गई है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी पहचान सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

कैसे करें अप्लाई

किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), बैंक या संबंधित पोर्टल के माध्यम से अपनी KYC अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखना आवश्यक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!