Edited By Desh Raj, Updated: 10 Mar, 2026 07:15 PM

: देश के करोड़ों किसानों का पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। (PM Kisan 22nd Installment) जिस किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उसकी तारीफ का ऐलान हो गया है।
(डेस्क): देश के करोड़ों किसानों का पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। (PM Kisan 22nd Installment) जिस किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उसकी तारीफ का ऐलान हो गया है।
सरकार ने इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है और ऐलान कर दिया है कि ये किस्त 13 मार्च को जारी की जाएगी। आधिकारिक अकाउंट पर यह जानकारी साझा की गई है। इस किस्त के तहत किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये जमा किए जाएंगे, जिससे उन्हें अपना जीवन सुधार में फायदा मिलेगा और ये आर्थिक सहायता कुछ राहत देगी।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि का अंतरण 13 मार्च, 2026 को असम के गुवाहाटी से होगा। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी।
देश के करोड़ों किसानों कब से कर रहे थे इंतजार
PM किसान योजना की किस्त का इंतजार करोड़ो किसान कर रहे थे। पहले ये कहा जा रहा था कि किसानों के खाते में फरवरी के अंत तक 2-2 हजार रुपये आएंगे, लेकिन पैसे नहीं आए । फिर होली से पहले सौगात देने की बात कही गई लेकिन पैसे नहीं आए। अब जाकर तारीख का ऐलान हुआ है, 13 तारीख को किस्त मिलेगी । इस योजना के तहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाती है। लिहाजा ये राशि किसानों को काफी राहत लेकर आती है।