लाड़ली बहना योजना: महिलाओं के खाते में जल्द आएंगे पैसे, 1500 या 3000 कितनी होगी 35वीं किस्त?

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Apr, 2026 05:01 PM

good news for women ladli behna 35th payment coming soon

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को 35वीं किस्त का इंतजार है, जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि इस बार भी महिलाओं के खाते में 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, पिछली 34वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। इसी क्रम में अब 35वीं किस्त अप्रैल महीने में 10 से 15 तारीख के बीच जारी होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए यह राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।

प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। वित्त विभाग ने भी नई किस्त को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

हालांकि, इस बार कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। नए सत्यापन के बाद जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उनके नाम योजना की सूची से हटाए जा सकते हैं। ऐसे लाभार्थियों को पेंशन योजना में शामिल किए जाने की तैयारी है।

योजना का लाभ जारी रखने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करना अनिवार्य है। बैंक खाते को आधार से लिंक कराना और ई-केवाईसी अपडेट होना जरूरी है, तभी राशि खाते में पहुंचेगी।सरकार ने लाभार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 भी जारी किया है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना के लिए इस साल के बजट में 23,882 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार भविष्य में इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह करने की योजना भी बना रही है। फिलहाल महिलाओं की नजरें 35वीं किस्त पर टिकी हैं, जो अप्रैल के दूसरे हफ्ते में कभी भी जारी हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!