इस हफ्ते खातों में आएंगे 4000 रुपये? क्या 82 लाख किसानों का इंतजार खत्म? जानिए डिटेल

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Apr, 2026 02:54 PM

will farmers receive 4000 this week latest cm kisan update

मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। पिछले साल अगस्त के बाद से अब तक योजना की 14वीं किस्त जारी नहीं हो पाई है, जिससे किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, किसानों को 2000 रुपये की किस्त नवंबर में मिल जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक यह राशि खातों में ट्रांसफर नहीं हुई है। पहले नए साल और फिर होली के मौके पर भुगतान की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन दोनों ही अवसर बीत जाने के बावजूद कोई राहत नहीं मिली।

अब जानकारी मिल रही है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में इस योजना की 14वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, इस पर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कृषि विभाग के स्तर पर भी इस संबंध में स्पष्ट अपडेट सामने नहीं आया है।

वहीं, किसानों के बीच यह भी चर्चा है कि क्या इस बार एक साथ 4000 रुपये की राशि जारी की जाएगी। लेकिन फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं, उनके अनुसार सरकार वित्तीय सीमाओं और फंडिंग की स्थिति को देखते हुए केवल 2000 रुपये की ही किस्त जारी कर सकती है। 4000 रुपये एक साथ जारी होने की संभावना कम बताई जा रही है।

क्या है योजना की स्थिति?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के उन किसानों को, जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है, राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सहायता दी जाती है। इसके तहत किसानों को साल में 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं, यानी हर किस्त 2000 रुपये की होती है। पिछले कई महीनों से दो किस्तें लंबित हैं, जिससे कुल 4000 रुपये किसानों को मिलने बाकी हैं।

स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान अपनी किस्त का स्टेटस सारा पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार नंबर, बैंक खाता या पीएम किसान आईडी के माध्यम से लॉगिन करना होगा और ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद जानकारी प्राप्त की जा सकती है। फिलहाल, लाखों किसानों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार कब इस लंबित किस्त को जारी करती है और क्या इस हफ्ते उनके खातों में राहत की राशि पहुंचेगी या इंतजार और बढ़ेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!