Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Mar, 2026 07:27 PM

निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने कुछ चुनिंदा पंपों पर पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर तक महंगा कर दिया है।
भोपाल: निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने कुछ चुनिंदा पंपों पर पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर तक महंगा कर दिया है। बढ़ोतरी मुख्यतः गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और कुछ दक्षिण तथा उत्तर भारत के पंपों पर लागू हुई है।
देश के कुल 1 लाख+ पंपों में से केवल 6,967 पंपों पर नई कीमतें लागू की गई हैं। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कीमतें अभी स्थिर हैं। सरकारी कंपनियों और अन्य निजी कंपनियों ने फिलहाल दाम बढ़ाए नहीं हैं।
बढ़ोतरी की वजह:
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, हाल ही में यह 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची। ईरान से तनाव और सप्लाई में रुकावट ,निजी कंपनियों को सरकारी सब्सिडी नहीं मिलती, इसलिए लागत बढ़ने पर दाम बढ़ाना पड़ा। आम जनता के लिए राहत: यह बढ़ोतरी सिर्फ चुनिंदा पंपों पर लागू है, MP और बाकी जगह दाम वैसे ही बने हुए हैं।