Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Apr, 2026 12:27 PM
1 अप्रैल 2026 नए वित्त वर्ष की शुरुआत आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले कई बड़े बदलावों के साथ हुई है।
भोपाल: 1 अप्रैल 2026 नए वित्त वर्ष की शुरुआत आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले कई बड़े बदलावों के साथ हुई है। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹218 तक महंगा हो गया है। इसके साथ ही रेलवे टिकट रिफंड, टोल भुगतान, इनकम टैक्स और बैंकिंग से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। कुल मिलाकर अप्रैल में करीब 15 बदलाव लागू हुए हैं, जिनका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।
रसोई से सफर तक—हर जगह असर
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा
तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत ₹2078.50 और चेन्नई में ₹2246.50 पहुंच गई है।
असर: होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग महंगी हो सकती है, जिससे बाहर खाना-पीना जेब पर भारी पड़ेगा।
रेलवे टिकट कैंसिलेशन नियम बदले
अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था।
असर: लेट कैंसिलेशन पर पैसा डूब सकता है, लेकिन कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
फास्टैग एनुअल पास महंगा
NHAI ने सालाना पास की कीमत में 2.5% की बढ़ोतरी की है। अब ₹3000 की जगह ₹3075 देने होंगे।
असर: हाईवे पर सफर थोड़ा और महंगा होगा।
टोल प्लाजा पर कैश पूरी तरह बंद अब सभी टोल पर केवल FASTag या UPI से ही पेमेंट होगा।
असर: बिना फास्टैग या बैलेंस के परेशानी हो सकती है।
गाड़ियों के दाम बढ़े
नई कीमतें आज से लागू—2% से 3% तक इजाफा।
असर: कार खरीदना अब और महंगा पड़ेगा।
टैक्स, बैंकिंग और निवेश में बड़े बदलाव
अब सिर्फ ‘टैक्स ईयर’ ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह अब केवल ‘टैक्स ईयर’ शब्द इस्तेमाल होगा।
असर: टैक्स सिस्टम आसान और कम कन्फ्यूजिंग बनेगा।
नई टैक्स रिजीम लागू
नई टैक्स स्लैब के तहत 12–12.75 लाख तक की इनकम पर राहत।
असर: सैलरीड क्लास को टैक्स में फायदा।
फॉर्म 16 की जगह नए फॉर्म
अब फॉर्म 130 और 131 लागू होंगे।
असर: ITR फाइलिंग में ज्यादा पारदर्शिता और कम गलती।
HRA नियम सख्त
अब रेंट रसीद और मकान मालिक का PAN जरूरी।असर: गलत क्लेम पर कार्रवाई संभव।
PNB ATM लिमिट तय
₹25,000 (क्लासिक) और ₹50,000 (प्लैटिनम) रोजाना लिमिट।
असर: ज्यादा कैश के लिए बैंक जाना पड़ेगा।
F&O ट्रेडिंग महंगी
STT बढ़ने से ट्रेडिंग कॉस्ट बढ़ी। असर: ट्रेडर्स की कमाई पर असर।
सीधा असर आपकी जेब पर
अप्रैल के ये बदलाव साफ संकेत दे रहे हैं कि रोजमर्रा के खर्च से लेकर निवेश और टैक्स तक हर जगह नई प्लानिंग की जरूरत होगी। गैस, सफर, गाड़ी और टैक्स—हर सेक्टर में बदलाव आम आदमी की फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी को प्रभावित करेंगे।