LPG की कमी से बदली किचन की तस्वीर! इंडक्शन की बिक्री 80% बढ़ी, कई दुकानों में स्टॉक खत्म

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Mar, 2026 03:44 PM

lpg shortage sparks surge in induction cooktop sales in bhopal

मध्य प्रदेश के भोपाल में एलपीजी सिलेंडर की कमी का सीधा असर अब किचन अप्लायंसेज के बाजार पर दिखाई देने लगा है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में एलपीजी सिलेंडर की कमी का सीधा असर अब किचन अप्लायंसेज के बाजार पर दिखाई देने लगा है। शहर में पिछले तीन दिनों के भीतर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री में अचानक तेज़ उछाल दर्ज किया गया है। हालात यह हैं कि कई इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन कुकटॉप का स्टॉक तक खत्म हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते तीन दिनों में भोपाल में लगभग 20 हजार इंडक्शन कुकटॉप बिक चुके हैं। इनमें से करीब 8 हजार यूनिट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदी गईं, जबकि 12 हजार यूनिट ऑफलाइन इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार से बेची गईं।

80% तक बढ़ी इलेक्ट्रिक कुकिंग अप्लायंसेज की बिक्री

एलपीजी की कमी के कारण अब लोग वैकल्पिक कुकिंग विकल्पों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी वजह से इंडक्शन कुकटॉप के साथ-साथ माइक्रोवेव, ओवन, एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक स्टोव जैसे इलेक्ट्रिक कुकिंग अप्लायंसेज की बिक्री में भी करीब 80 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

10 में से 8 दुकानों में स्टॉक खत्म

भोपाल के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में स्थिति यह है कि हर 10 में से लगभग 8 दुकानों में इंडक्शन कुकटॉप का स्टॉक खत्म हो चुका है। अचानक बढ़ी मांग के चलते कुछ जगहों पर इंडक्शन की कालाबाजारी शुरू होने की भी खबरें सामने आ रही हैं।

कीमतों में भी आया उछाल

रिटेलर्स के अनुसार, कुछ हफ्ते पहले जो बेसिक इंडक्शन कुकटॉप करीब 1,499 रुपए में बिक रहा था, वही अब अचानक बढ़ी मांग के कारण करीब 2,000 रुपए तक पहुंच गया है।एलपीजी संकट के बीच भोपाल में इंडक्शन कुकटॉप की बढ़ती मांग यह साफ संकेत दे रही है कि लोग अब पारंपरिक गैस कुकिंग के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कुकिंग विकल्पों को भी तेजी से अपनाने लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!