MP Board Result 2026: इस दिन जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, सीएम मोहन करेंगे घोषणा
Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Apr, 2026 10:10 AM

भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार, छात्रों का रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल को जारी होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में स्थित सीएम हाउस से 11 बजे परिणाम घोषित...
भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार, छात्रों का रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल को जारी होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में स्थित सीएम हाउस से 11 बजे परिणाम घोषित करेंगे। छात्र छात्राएं बोर्ड की विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इन विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है Result
- mpbse मोबाइल ऐप या mpmobile ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी भरकर लॉगिन करें
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें