90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, 4 हैवानों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी की दरिंदगी...खटिया समेत कुएं में फेंकने की कोशिश

Edited By meena, Updated: 07 Mar, 2026 09:22 PM

90 year old woman gang raped in mp

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक खेत में अकेली रह रही नब्बे वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक खेत में अकेली रह रही नब्बे वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने गैंगरेप किया। दरिंदों ने वारदात के बाद उसे खटिया समेत कुएं में फेंककर मारने की कोशिश भी की, लेकिन आसपास से किसी वाहन की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता पूरी रात गंभीर हालत में खेत में पड़ी रही और करीब बारह घंटे तक तड़पती रही। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेत पर पहुंचे, तब इस भयावह घटना का पता चला।

PunjabKesari

अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला

जानकारी के अनुसार नब्बे वर्षीय महिला अपने खेत में बने एक छोटे से घर में अकेली रहती है। गुरुवार रात वह रोज की तरह खाना खाकर सो गई थी। आसपास कोई नहीं था, इसी का फायदा उठाकर देर रात चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। पीड़िता के अनुसार चारों आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। वे सीधे उसके पास पहुंचे और उसे पकड़ लिया।

मुंह में कपड़ा ठूंसा, बारी-बारी से किया दुष्कर्म

बुजुर्ग महिला ने बताया कि जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण महिला उनका विरोध नहीं कर सकी। इस दौरान उसे गंभीर चोटें भी आईं और काफी खून बह गया।

कुएं में फेंककर मारने की थी योजना

पीड़िता के अनुसार वारदात के बाद आरोपियों ने आपस में कहा कि अब उसे कुएं में फेंक दिया जाए। इसके बाद चारों ने खटिया समेत बुजुर्ग महिला को उठाया और कुएं की ओर ले जाने लगे।इसी दौरान आसपास से किसी वाहन या लोगों की आवाज सुनाई दी, जिससे घबराकर आरोपी महिला को खेत में ही छोड़कर भाग निकले।

सुबह ग्रामीणों ने देखा खून से लथपथ

घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई और पूरी रात वहीं पड़ी रही। शुक्रवार सुबह कुछ लोग भूसा खरीदने के लिए खेत पर पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी के बाहर खटिया पर महिला को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। घटना देखकर ग्रामीण घबरा गए और तुरंत पुलिस व महिला के परिजनों को सूचना दी।

PunjabKesari

अस्पताल में इलाज जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को तुरंत पुनासा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

पहले भी घर में घुसने की कोशिश

पीड़िता की बेटी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी खेत वाले घर में कुछ लोग घुसे थे, लेकिन उस समय कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। परिवार को आशंका है कि वारदात को ऐसे लोगों ने अंजाम दिया हो सकता है जिन्हें पता था कि बुजुर्ग महिला खेत में अकेली रहती है।

महिला अधिकारी ने अस्पताल में दर्ज किए बयान

पुनासा एसडीओपी मनोहर गवली के अनुसार महिला के साथ गंभीर यौन अपराध की घटना सामने आई है। पीड़िता की हालत को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारी को अस्पताल भेजकर उसके बयान दर्ज कराए गए। पीड़िता के बयान के आधार पर शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!