महिला के साथ खेत में दरिंदगी! युवक ने रेप के बाद दांतों से काटे नाक-मुंह, दर्दनाक मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Mar, 2026 01:26 PM

woman brutally raped and killed in rajgarh accused arrested in 24 hours

जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

राजगढ़: (धर्मराज सिंह): जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला के साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर उसके नाक और मुंह को दांतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी का मोबाइल, लोअर, अंडरवियर और खून से सनी शर्ट सहित कई अहम सबूत जब्त किए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी के निर्देशन में टीम गठित की गई और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी रामनिवास भील को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी की मृतका पर पहले से बुरी नजर थी। उसने मुर्गी पार्टी का बहाना बनाकर मृतका के बेटे को खेत से दूर भेज दिया और महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!