Edited By Desh Raj, Updated: 27 Feb, 2026 11:56 PM

मध्य प्रदेश के जौरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी संगीन है। मामला सामने आने के बाद हड़कंप है। जानकारी के मुताबिक स्कूल की दो महिला रसोइयों के साथ 3 शिक्षकों ने तीन साल तक दुष्कर्म किया ।
(जौरा): मध्य प्रदेश के जौरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी संगीन है। मामला सामने आने के बाद हड़कंप है। जानकारी के मुताबिक स्कूल की दो महिला रसोइयों के साथ 3 शिक्षकों ने तीन साल तक दुष्कर्म किया । रसोइयों ने दुष्कर्म की शिकायत 2 दिसंबर 2025 को थाने में की, लेकिन बयान दर्ज नहीं कराए थे। जिसके बाद वो शिकायत करने के लिए एसपी कार्यालय पहुंची। दरअसल जौरा के एक प्राइमरी स्कूल की दो महिला रसोइयों से लगातार तीन साल तक रेप करने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में तीन शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
2 दिसंबर 2025 को जोरा थाने में की शिकायत, लेकिन बयान दर्ज नहीं कराए थे
महिला रसोइयों ने रेप की शिकायत 2 दिसंबर 2025 को जोरा थाने में की थी लेकिन इस दौरान उन्होंने कोई बयान दर्ज नहीं कराए थे। इसके चलते शिकायत करने के लिए पुलिस अधीक्षक के ऑफिस में पहुंची है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उनके साथ 3 साल तक रेप हुआ है। दुष्कर्म की ये अवधि अगस्त 2022 से लेकर नवंबर 2024 के बीच की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस दौरान कई बार उनका दुष्कर्म हुआ।। महिला रसोइयों ने भी आरोप लगाया है कि उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया है।
शिकायत पर 3 शिक्षको के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं महिला रसोइयों की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस ने आरोपी शिक्षक जो निमांस का रहने वाला है और दूसरे दो शिक्षकों के खिलाफ रेप का मामला कायम कर लिया है।
आरोपी शिक्षक का पक्ष भी आया सामने
वहीं इस संगीन मामले पर आरोपी शिक्षक ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला ने उससे 10 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे। दो अन्य शिक्षकों से भी वो 10 लाख रुपए की मांग की जा रही थी लेकिन पैसे नहीं मिलने पर शिकायत की गई है। लिहाजा पुलिस इस संगीन मामले की तफ्तीश में जुट गई है।