Edited By Desh Raj, Updated: 05 Mar, 2026 04:56 PM

इंदौर पुलिस ने होली पर हुई युवक की हत्या के 3 नाबालिग आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। जी हां जहाँ शहर में एक ओर होली का उत्साह और रंगों की धूम थी, तो दूसरी ओर भंवरकुआं थाना क्षेत्र...
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर पुलिस ने होली पर हुई युवक की हत्या के 3 नाबालिग आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। जी हां जहाँ शहर में एक ओर होली का उत्साह और रंगों की धूम थी, तो दूसरी ओर भंवरकुआं थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष की घटना ने पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैला दी थी।
आदित्य का चार युवकों के साथ हुआ था विवाद
रंगो के उत्सव होली के दिन हुई चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान आदित्य पिता जयराम जमरे, निवासी शिव पार्वती नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होली खेलने के दौरान उसका तीन-चार युवकों से मामूली विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आदित्य को छाती में गंभीर चोटें आईं।
3 नाबालिग आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार
उसके साथ मौजूद लोग तत्काल उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी थी । वही पुलिस ने आरोपियों के ठिकानो पर दबिश दी और 24 घंटे के अंदर 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वही एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस टीमें तलाश कर रही है