सेंट्रल जेल में कैदियों संग होली खेलने परिवार के साथ पहुंच गए ADGP, कराया अपनों जैसा अहसास, ,कैदी हुए विभोर

Edited By Desh Raj, Updated: 04 Mar, 2026 05:44 PM

adgp arrived with his family to play holi with the prisoners at central jail

इंदौर के सेंट्रल जेल में इस बार होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि उम्मीद और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव बन गई। कैदियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें सामाजिक जीवन से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में रंगों के साथ भावनाओं की भी गहरी छटा...

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के सेंट्रल जेल में इस बार होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि उम्मीद और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव बन गई। कैदियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें सामाजिक जीवन से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में रंगों के साथ भावनाओं की भी गहरी छटा बिखरी। जेल परिसर में पहली बार ऐसा माहौल देखने को मिला, जब बंदी कुछ देर के लिए मुक्त होकर भगौरिया नृत्य की ताल पर झूम उठे और राधा-कृष्ण की मनोहारी प्रस्तुति के जरिए प्रेम, क्षमा और पुनर्संस्कार का संदेश देते दिखाई दिए।

PunjabKesari

जेल डीजी वरुण कपूर पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे

कार्यक्रम में जेल डीजी वरुण कपूर पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे,जहां उन्होंने कैदियों पर जमकर रंग और गुलाल बरसाया। कैदियों को इस रूप में देखकर उन्होंने कहा कि जेल सज़ा की जगह ही नहीं, बल्कि जीवन को दोबारा संवारने की प्रयोगशाला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी जेलों में होली को उत्सव की तरह मनाया जाएगा ताकि बंदियों के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

उन्होंने कहा कि प्रशासन सिर्फ कानून लागू नहीं कर रहा, बल्कि कैदियों की दिनचर्या में बदलाव करने की भी कोशिश कर रहा है। डीजी कपूर ने यह भी बताया कि नवाचार के रूप में प्रदेश भर की जेलों में बंद महिला कैदियों को खुली जेल में रखने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री और जेल विभाग मंत्री डॉ. मोहन यादव को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इसे लागू किया जाएगा। यह पहल उन महिलाओं के लिए नई रोशनी साबित हो सकती है, जिनके जीवन में आज भी सुधार और नई शुरुआत की संभावना बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!