Edited By Desh Raj, Updated: 02 Mar, 2026 06:57 PM

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में होली के दिए एक खास काम होगा। राजा के परिवार को धोखा और कभी न भुलने वाला दुख देने वाली सोनम की हर याद होलिका दहन के दौरान खत्म कर दी जाएगी। राजा की मां ने भावुक होते ये बताया है।
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में होली के दिए एक खास काम होगा। राजा के परिवार को धोखा और कभी न भुलने वाला दुख देने वाली सोनम की हर याद होलिका दहन के दौरान खत्म कर दी जाएगी। राजा की मां ने भावुक होते ये बताया है।
सोनम जेल में है उसे तो नहीं जला सकते हैं उसकी साड़ी जलाएंगे- राजा की मां
दरअसल सोनम के फेरे की साड़ी का आज होलिका दहन के दिन जलाकर अंत कर दिया जाएगा। राजा का परिवार सोनम की साड़ी जलाकर आज बुराई का अंत करेगा। राजा की मां ने कहा है कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन है और हम यह काम करेंगें। भावुक होते हुए राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि सोनम तो जेल मैं है और उसे तो नहीं जला सकते हैं लेकिन उसकी साड़ी, उसकी यादों को आज जलाकर बुराई का अंत करेंगे।
पिछले साल सोनम ने बेटे को रंग लगाने के लिए बुलाया था
राजा की मां ने कहा कि पिछले साल सोनम ने मेरे बेटे को रंग लगाने के लिए बुलाया था और मेरे बेटे ने पिछले साल सोनम के साथ गुलाल की होली खेली थी। उसी गुलाल का बदला लेने के लिए सोनम ने राजा के साथ खून की होली खेली और परिवार को हमेशा के लिए दर्द दे दिया। मां ने बताया कि सोनम ने पिछले साल राजा को फोन लगाकर अपने घर होली खेलने खेलने के लिए बुलाया था लेकिन उसे क्या पता था कि बेटे के साथ बाद में वो ऐसा सलूक करेगी।
राजा के होली वीडियो देखकर मां हुई भावुक
वहीं बेटे राजा के होली की वीडियो देखकर मां भावुक हो गई। राजा की मां ने कहा पिछले साल राजा की होली खेलते हुए मैने वीडियो बनाई थी और आज उसी वीडियो को देख बेटे को याद कर रही हूं। राजा के जाने के बाद हमारे जीवन में अब कोई भी रंग नहीं बचा है इसलिए ना होली है ना दीपावली है और न कुछ और है।