Indore News: युवक की लाठी-डंडों और हथियार से हत्या, सगाई की खुशीयां मातम में बदली

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Apr, 2026 02:37 PM

indore news youth murdered with sticks and weapons

इंदौरः एमपी के जिले इंदौर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक सगाई समारोह में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष बना है। आरोप है कि युवक की लाठी डंडों और हथियार से बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इंदौरः एमपी के जिले इंदौर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक सगाई समारोह में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष बना है। आरोप है कि युवक की लाठी डंडों और हथियार से बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के उमरीखेड़ा में हुई है। जहां बुधवार को महादेव नगर निवासी शुभम अपने परिजनों के साथ एक सगाई समारोह में पहुंचा था। इस दौरान दो पक्षों के बीच खाने-पीने को लेकर मामूली बहस हो गई। देखते ही देखते मामला विवाद में तबदील हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सगाई कार्यक्रम में माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। 

इसके बाद शुभम घर वापिस लौट रहा था। तभी दूसरे पक्ष ने लोगों ने उसे बीच रास्ते बायपास मार्ग पर घेर लिया। हमलावरों ने शुभम पर  लाठी-डंडों और हथियार से कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में गंभीर घायल शुभम को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों रितिक, करण और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद करने वाले दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!