इंदौर में बड़ा हादसा ! दूसरी मंजिल से लिफ्ट टूटकर नीचे गिरी, शादी समारोह में पहुंचे थे लोग; मच गई चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Apr, 2026 02:27 PM

major accident in indore lift breaks down from the second floor

इंदौरः  इंदौर के चंदन नगर इलाके में एक शादी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक कारखाने में चल रहे समारोह में लिफ्ट की रस्सी टूट गई, जिससे उसमें सवार 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की वजह लिफ्ट का ज्यादा वजन होना बताया जा रहा है। सभी घायलों को पास के...

इंदौरः  इंदौर के चंदन नगर इलाके में एक शादी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक कारखाने में चल रहे समारोह में लिफ्ट की रस्सी टूट गई, जिससे उसमें सवार 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की वजह लिफ्ट का ज्यादा वजन होना बताया जा रहा है। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ओवरलोडिंग की वजह से लिफ्ट टूटकर गिरी
जानकारी के अनुसार, बांक इलाके में मोहम्मद शरीफ के भाई मोहम्मद खलील की बेटी आयशा की शादी थी। यह शादी उनके कारखाने में ही रखी गई थी। कुछ मेहमानों के रुकने का इंतजाम भी वहीं किया गया था। दुल्हन आयशा दूसरी मंजिल के एक कमरे में थी। कुछ महिला रिश्तेदार दुल्हन से मिलने दूसरी मंजिल पर गई थीं। जब वे वापस नीचे आ रही थीं, तो एक साथ 10 से ज्यादा लोग लिफ्ट में चढ़ गए। ज्यादा वजन होने की वजह से लिफ्ट की रस्सी टूट गई और लिफ्ट दूसरी मंजिल से सीधे नीचे गिर गई।

शादी में लोगों में मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद शादी में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत घायलों को लिफ्ट से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। ज्यादातर लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में लापरवाही की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह लिफ्ट सामान ढोने के लिए थी, लेकिन इसका इस्तेमाल लोगों को लाने-ले जाने के लिए किया जा रहा था।

पहले परिजनों ने हादसे की असली वजह नहीं बताई थी, लेकिन जब अस्पताल में एक साथ इतने घायल पहुंचे, तो सवाल उठे। इसके बाद लिफ्ट गिरने की बात सामने आई और अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!