Edited By Desh Raj, Updated: 25 Mar, 2026 04:05 PM

इंदौर के EOW और ED ऑफिस पर इंदौर के एक बड़े उद्योगपति के खिलाफ गंभीर शिकायत कराई गई है। विश्व हिंदू परिषद के नेता ने यह शिकायत दी और बडे संगीन आरोप लगाए गए हैं।
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के EOW और ED ऑफिस पर इंदौर के एक बड़े उद्योगपति के खिलाफ गंभीर शिकायत कराई गई है। विश्व हिंदू परिषद के नेता ने यह शिकायत दी और बडे संगीन आरोप लगाए गए हैं।
बिजनेसमैन समीर नीर पर लव जिहाद,गलत काम के आरोप
दरअसल बिजनेसमैन समीर नीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद के नेता ने सनसनी मचा दी है। विश्व हिंदू परिषद के नेता संतोष शर्मा के द्वारा शिकायत करते हुए जानकारी दी कि इंदौर के रहने वाले समीर नीर पहले क्रिश्चियन कम्युनिटी से आते थे लेकिन आर्थिक लाभ और योजनाओं का फायदा उठाने के लिए उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया।
विश्व हिंदू परिषद के नेता संतोष शर्मा का बड़ा दावा
इसके बाद उन्होंने एक हिंदू युवती से शादी की इसके बाद उन्होंने आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए फिर मुस्लिम धर्म अपना लिया। उसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव बनाने लगे।
EOW और ED में पूरे मामले की शिकायत
जिसकी शिकायत भी उनकी पत्नी के द्वारा एमआईजी थाने पर दर्ज करवाई है और पुलिस में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में भी प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल उनके इंदौर शहर में कई कॉलेज और स्कूल संचालित हो रहे है और इसमें उनके द्वारा आर्थिक रूप से अलग-अलग तरह की गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है।
इसी के चलते मैं eow और ed में पूरे मामले की शिकायत की है। इसके साथ ही संतोष शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मांग की है कि सीएम पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाएं और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करें। संतोष शर्मा ने समीर नीर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की है।