MP में एक साथ एक्टिव दो सिस्टम! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2026 05:36 PM

two weather s active simultaneously in mp meteorological department issue

मध्यप्रदेश में इन दिनों दो मौसम सिस्टम एक्टिव है। एक ओर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तेज गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में बादल छाने के साथ बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है...

भोपाल : मध्यप्रदेश में इन दिनों दो मौसम सिस्टम एक्टिव है। एक ओर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तेज गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में बादल छाने के साथ बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च के लिए कई संभागों में चेतावनी जारी की है।

भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग की बात करें तो पिछले 24 घंटों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर साफ नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल और मई में गर्मी और भी तेज हो सकती है। खासतौर पर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना जताई गई है।

मौसम में इस बदलाव के पीछे दो नए सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 26 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव हो रहा है, जिसका असर ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में दिखाई देगा। वहीं 28 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। जिसके चलते 27 और 28 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं। इस साल मार्च का मौसम पिछले वर्षों से अलग रहा है, जहां मजबूत सिस्टम के कारण प्रदेश के कई इलाकों में हाल ही में लगातार तीन दिनों तक ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!