महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी! निर्देशक सनोज मिश्रा ने जताई नाराजगी, बोले-ये लव जिहाद है

Edited By meena, Updated: 12 Mar, 2026 03:03 PM

mahakumbh viral girl monalisa marries muslim boyfriend

महाकुंभ में कजरारी आंखों वाली रातों रात वायरल होने वाली मोनालिसा भोंसले ने अचानक शादी रचाकर सबको चौंका दिया है। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ कल केरल के पुवर स्थित मंदिर में शादी कर ली...

इंदौर : महाकुंभ में कजरारी आंखों वाली रातों रात वायरल होने वाली मोनालिसा भोंसले ने अचानक शादी रचाकर सबको चौंका दिया है। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ कल केरल के पुवर स्थित मंदिर में शादी कर ली। मोनालिसा की चुपके से रचाई शादी भी अचानक सुर्खियों में आ गई क्योंकि शादी से कुछ घंटे पहले मोनालिसा अचानक थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। उसका कहना था कि उसे अपने परिवार से खतरा है। वहीं मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचाकर मोनालिसा ट्रोलर के निशाने पर आ गई है। मोनालिसा को फिल्म में लॉन्च करने का ऐलान करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

निर्देशक सनोज मिश्रा ने जताई नाराजगी

निर्देशक सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखकर इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट का शीर्षक रखा- ‘ये बगावत नहीं, लव जिहाद है' पोस्ट में उन्होंने मोनालिसा के फैसले को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए और अपने साथ हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया। सनोज मिश्रा ने लिखा कि महाकुंभ में वायरल होने के बाद मोनालिसा अचानक चर्चा में आई थीं। उस समय उन्हें उनकी सादगी और व्यक्तित्व ने काफी प्रभावित किया था।

महाकुंभ आयोजन को बदनाम करने की साजिश

उन्होंने बताया कि मोनालिसा की मासूमियत और सादगी देखकर उन्होंने तय किया था कि उन्हें ट्रेनिंग देकर फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे। इस फैसले का सबने दिल से स्वागत किया था। हालांकि निर्देशक का दावा है कि उनके इस कदम से कुछ लोग नाराज हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधियों ने उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवा दिया। मिश्रा के अनुसार, इस पूरे विवाद का मकसद योगी आदित्यनाथ के महाकुंभ आयोजन को बदनाम करना था।

रुद्राक्ष बेचते बेचते वायरल हुई थी मोनालिसा

मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा अपनी मोहक मुस्कान और कजरारी आंखों के कारण प्रसिद्ध हुई थी, जब पिछले साल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने कुम्भ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने का उसका वीडियो साझा किया था।

मंदिर में रचाई शादी

शादी समारोह नैनार मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमें केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सत्ताधारी माकपा के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन एवं राज्यसभा सांसद ए ए रहीम और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही। मोनालिसा ने लाल साड़ी पहनी थी, और सिंदूर लगा रखा था, जबकि दूल्हे ने सफेद शर्ट और मुंडू (धोती) पहनना था। लड़का महाराष्ट्र में अभिनेता के तौर पर काम करता है। दंपति ने बाद में कहा कि उन्हें केरल बहुत पसंद है और उन्हें यहां शादी करके खुशी हुई।

मुस्लिम रिश्ते से नाराज थे पिता

मोनालिसा के मुताबिक उनके परिवार को मुस्लिम लड़के से रिश्ता पसंद नहीं था और उनपर किसी और से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा, "इसलिए हमने यहां शादी करने का निर्णय किया। मैं अब बहुत खुश महसूस कर रही हूं। केरल एक ऐसा राज्य है, जो धर्म और जाति से परे लोगों का समर्थन करता है। यहां कोई भी अपनी पसंद से शादी कर सकता है, और खुशहाल जीवन जी सकता है। इसलिए हम यहां आए हैं।" मोनालिसा ने कहा कि उन्हें मलयालम सिनेमा में काम के प्रस्ताव मिल रहे हैं और वह दक्षिणी राज्य में बसने के बारे में सोच रही हैं। दूल्हे ने बताया कि उनकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और यह छह महीने की प्रेम कहानी है।

परिवार पर लगाया जबरन शादी का आरोप

समारोह में शामिल शिवनकुट्टी ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "शादी स्वर्ग में तय होती है, और वह स्वर्ग केरल है। यही असली 'केरल स्टोरी' है।" इससे पहले दिन में, मोनालिसा ने यहां थम्पानूर पुलिस थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उनके पिता उन्हें जबरन उनके गृहनगर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने सुरक्षा का दिया भरोसा

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने पिता के साथ नहीं जाएगी और अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। चूंकि वह बालिग है, इसलिए उसे अपनी पसंद के अनुसार फैसला लेने का अधिकार है।" बाद में वह अपने प्रेमी और फिल्म की क्रू टीम के सदस्यों के साथ वहां से चली गई। बताया जाता है कि उसके पिता बाद में अपने गृहनगर वापस लौट गए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!