भाजपा नेता के जन्मदिन पर कार के ऊपर बैठकर स्टंट करते दिखा छात्र नेता! मामला दर्ज

Edited By meena, Updated: 11 Mar, 2026 04:48 PM

bjp leader caught performing stunts on top of a car on his birthday case regist

मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं पर सत्ता का नशा इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है। छोटे से छोटे जमीनी नेता भी खुद को किसी बड़े नेता से कम नहीं आंकते हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने निकले...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं पर सत्ता का नशा इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है। छोटे से छोटे जमीनी नेता भी खुद को किसी बड़े नेता से कम नहीं आंकते हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने निकले एक कार चालक द्वारा बीच सड़क पर वाहन रैली निकाली गई और कार पर बैठकर स्टंट किए गए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया वहीं कार भी जब्त की।

PunjabKesari

पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। जहां अपने आप को सांसद शंकर लालवानी का प्रतिनिधि बताते हुए एक भाजपा नेता पंकज फतेचंदनी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। उसी दौरान आयुष नाम का युवक एक वाहन रैली लेकर टावर चौराहा पर पहुंचा और वह भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने के लिए जा रहा था। रैली की किसी प्रकार की परमिशन नहीं थी। उसी दौरान आयुष द्वारा कार पर स्टंट भी किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।

इस पूरे मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि आयुष नाम का युवक अपनी कार से रैली के रूप में जा रहा था। तभी वह कार पर स्टंट करता थाना प्रभारी को दिखाई दिया। इसके साथ ही सामान्य यातायात को बाधित कर रहा था। इस पूरे मामले में आयुष के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने इसकी कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!