भाजपा नेता के बेटे की गुंडई! सिगरेट का धुआं उड़ाने से रोकने पर सिख समाज के बच्चों को पीटा, पगड़ी उछाली

Edited By meena, Updated: 18 Feb, 2026 04:34 PM

bjp leader s son s hooliganism minors brutally beaten

मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा नेता के बेटे की दबंगई का मामला सामने आया है। मामला तेजाजी थाना क्षेत्र का है। जहां सारी मर्यादाओं को तार तार करते हुए...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा नेता के बेटे की दबंगई का मामला सामने आया है। मामला तेजाजी थाना क्षेत्र का है। जहां सारी मर्यादाओं को तार तार करते हुए भाजपा नेता के सुपुत्र ने मामूली बात पर कुछ लोगों से मारपीट कर दी। विवाद के बाद निराश सिख समाज ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

PunjabKesari

मामला 14 फरवरी का है, जहां तेजाजी नगर इलाके की एक कॉलोनी में सिगरेट का धुंआ उड़ाने को लेकर भड़का जहां दो नाबालिगों की बीजेपी नेता के नाबालिग बेटे से कहासुनी हो गई।  फरियादियों के अनुसार, 14 फरवरी को क्षेत्र में सिख समाज के कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ओम दांगी के बेटे ने बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान बच्चों की पगड़ी भी उतार दी गई, जिससे समाज में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलने पर सिख समाज के वरिष्ठ लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। उस समय दोनों पक्षों के बीच आपसी समझाइश के बाद मामला खत्म कर दिया गया था।

PunjabKesari

हालांकि, फरियादियों का कहना है कि बाद में सिख समाज के वरिष्ठ लोगों को फोन पर धमकियां दी गईं, जिससे मामला फिर गरमा गया। इसके बाद समाज के लोगों ने एकजुट होकर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में सभी समाज आपसी भाईचारे और एकता के साथ रहते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं माहौल खराब करती हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!