पूर्व BJP MLA और दिग्गज नेता का बवंडर बयान, बोले-BJP का आजादी में कोई योगदान नहीं,ये पार्टी आजादी के बाद बनी

Edited By Desh Raj, Updated: 30 Mar, 2026 09:08 PM

former bjp mla s statement bjp had no contribution to india s independence

BJP के पूर्व MLA और वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन गुरु ने एक बडा बयान देकर सनसनी फैला दी है। ये बयान बीजेपी को तो बुरा लगेगा ही कांग्रेस को भी हमला करने का मौका मिलेगा। दरअसल नाराजगी के बाद सत्तन ने कड़वी बात बोली है।

इंदौर (सचिन बहरानी): BJP के पूर्व MLA और वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन गुरु ने एक बडा बयान देकर सनसनी फैला दी है। ये बयान बीजेपी को तो बुरा लगेगा ही कांग्रेस को भी हमला करने का मौका मिलेगा। दरअसल नाराजगी के बाद सत्तन ने कड़वी बात बोली है।

आजादी की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई योगदान नहीं-सत्तन

सत्तन ने  कहा कि आजादी की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई योगदान नहीं है,  सत्यनारायण सत्तन ने कांग्रेस नेताओं के समाने कहा कि भाजपा का आजादी में कोई  योगदान नहीं है,  पार्टी तो 1952 में जनसंघ बनी थी। सतन ने कहा कि BJP पार्टी आजादी के बाद बनी है इसलिए इसका आजादी में कोई योगदान नहीं है। सत्तन ने कहा कि आजादी संघर्ष में बीजेपी को योगदान नहीं है। वहीं  इस बयान के बाद सियासी बवंडर मचने  की संभावना है

वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कवि नाराजगी के बाद जहां बीजेपी डैमेज कंट्रोल कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी वरिष्ठता से मुलाकात करने पहुंची थी।  कांग्रेस के नेता विवेक खंडेलवाल के साथ ही अन्य नेता सत्तन से मिलने पहुंचे थे तो सत्तन ने हलचल मचाने वाला बयान दिया।

आज बीजेपी नेताओं  ने की थी सत्तन से मुलाकात

BJP के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन कल नाराज हो गए थे। दरअसल बीते दिन सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में कुर्सी न मिलने से सत्तन के नाराज होने की बात सामने आई थी जिससे काफी हल्ला मचा था औऱ सियासी गलियारों में चर्चा हो रही थी। आज सत्तन को मनाने और नाराजगी दूर करने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक कवि सत्यनारायण सत्तन के घर पहुंचे। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने उनसे मुलाकात की। लेकिन इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भी सत्तन से मुलाकात की और इस दौरान सत्तन ने ये बड़ी बात बोली।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!