संघ चालक का दावा-पूरे देश में मजबूत हुआ RSS, घर-घर तक पहुंच रहे कार्य और विचार, 4 लाख युवा कार्यकर्ता बने

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Mar, 2026 07:51 PM

sangh chalak claims rss has strengthened across the entire country

शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस लगातार अपने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती पर काम कर रहा है, मालवा प्रांत में संघ का दायरा तेजी से बढ़ा है और अब यह दावा किया जा रहा है कि संघ कार्य 90 प्रतिशत घरों तक पहुंच चुका है,

इंदौर ( सचिन बहरानी): शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस लगातार अपने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती पर काम कर रहा है, मालवा प्रांत में संघ का दायरा तेजी से बढ़ा है और अब यह दावा किया जा रहा है कि संघ कार्य 90 प्रतिशत घरों तक पहुंच चुका है, आरएसएस ने न सिर्फ अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया है, बल्कि अपनी भौगोलिक संरचना में भी आरएसएस बड़ा बदलाव करने जा रहा है

मालवा प्रांत में संघ ने काम की दृष्टि से 1359 मंडलों का गठन किया है, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत हुई है, इसके साथ ही संघ अपनी विशेष कार्यपद्धति के तहत 969 बस्तियों तक पहुंच बनाने में सफल रहा है, जो उसके व्यापक विस्तार को दर्शाता है, संघ की शाखाओं की बात करें तो मालवा प्रांत में अब 5 हजार से अधिक शाखाएं संचालित हो रही हैं, ये शाखाएं संगठन की मूल इकाई मानी जाती हैं, जिनके माध्यम से सामाजिक और वैचारिक गतिविधियां संचालित होती हैं।

शताब्दी वर्ष के मद्देनजर संघ ने अपनी भौगोलिक रचना में भी बदलाव का फैसला लिया है। मार्च 2027 से मालवा प्रांत को दो अलग-अलग संभागों में विभाजित किया जाएगा, इंदौर संभाग और उज्जैन संभाग, इससे संगठनात्मक कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता आने की उम्मीद जताई जा रही है ।

देशभर की संरचना पर नजर डालें तो संघ के अब 9 क्षेत्र और 85 संभाग होंगे, जो उसके बढ़ते विस्तार को दर्शाता है, कुल मिलाकर शताब्दी वर्ष के मौके पर संघ अपने संगठन को नई संरचना और व्यापक विस्तार के साथ आगे बढ़ा रहा है, जिससे आने वाले समय में उसकी सक्रियता और प्रभाव दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!