बड़े सरकारी अफसर के फार्म हाउस पर जुए का अड्डा, कई दिनों से लग रही थी लाखों की बाजी, पुलिस ने मारा छापा

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Mar, 2026 12:22 PM

police raid gambling den at senior officer s farmhouse 18 arrested

शहर से सटे मानपुर थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर चल रहे बड़े जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

इंदौर (सचिन बहरानी): शहर से सटे मानपुर थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर चल रहे बड़े जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इंदौर आईजी की स्पेशल टीम ने देर रात दबिश देकर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 13 लाख रुपये नगद, 30 मोबाइल फोन, दो कारें और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

जानकारी के मुताबिक मानपुर थाने से कुछ ही दूरी पर ग्राम रामपुरिया स्थित अवलीपुरा में बने एक फार्म हाउस पर लंबे समय से लाखों रुपये का जुआ संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर इंदौर आईजी की विशेष टीम ने छापा मारकर पूरे गिरोह को पकड़ लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जुए के अड्डे पर इंदौर, देवास, धार, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन, अलीराजपुर और गुजरात तक से बड़े जुआरी खेलने के लिए आते थे। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस एक डिप्टी कलेक्टर का बताया जा रहा है, जिसका केयरटेकर रंजीत जाट यहां जुआ खिलवा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही जब्त नगदी, मोबाइल और वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। मामले में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस जुए के अड्डे के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!