Edited By Desh Raj, Updated: 30 Mar, 2026 12:30 AM

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह दौरे पर रहे, वो पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया ।
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह दौरे पर रहे, वो पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया । दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि वे समय पर नहीं पहुंच सके, लेकिन अवसर मिलते ही परिवार से मिलने आया हूं ।
उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत पहले ठीक थी और यदि समय पर सही इलाज मिलता तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की बात भी कही। साथ ही उन्होंने सज्जन वर्मा और उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में भी उनका परिवार एकजुट है, जो बड़ी बात है।
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने देश की मौजूदा स्थिति और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गाँधी के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भारत की वैश्विक साख मजबूत थी और देश स्वतंत्र नीति पर चलता था। वही उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज भारत कभी चीन, कभी अमेरिका और इजरायल के प्रभाव में दिखाई देता है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रही सैन्य कार्रवाई ध्यान भटकाने की कोशिश हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर कहा कि वो खुद फंस चुके हैं, उनके बयानों से तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और शेयर बाजार से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि वैश्विक शक्तियां तेल और बाजार पर नियंत्रण के जरिए बड़ा आर्थिक खेल खेल रही हैं। अयोध्या से जुड़े हालिया विवादों पर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक दलों का अधिकार है कि वे अपने मुद्दे उठाएं।