MP में बड़ा कांड, BJP मंडल अध्यक्ष पर हमला,कार भी तोड़ी, चौराहे पर हुई खतरनाक वारदात

Edited By Desh Raj, Updated: 27 Mar, 2026 08:26 PM

bjp leader attacked with iron rod in mp car vandalized

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर सत्ताधारी पार्टी के एक पदाधिकारी पर हमला होने की खबर है।

(इंदौर): मध्यप्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर सत्ताधारी पार्टी के एक पदाधिकारी पर हमला होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता पर बीच सड़क हमला किया गया और  कार में तोड़फोड़ भी की गई है। इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

मानपुर थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमला

जानकारी के मुताबिक  घटना मानपुर थाना क्षेत्र के चौराहे की  बताई जा रही है, जहां भाजपा नेता अपने साथियों के साथ कार से जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान वो जाम में फंस गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मीणा ने कहा कि इसी दौरान उन पर हमला किया गया। चौराहे पर जाम लगा हुआ था और वो कार रोककर साथियों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां राजमल पटेल  हाथ में लोहे का सरिया लेकर पहुंचा। आरोप है कि राजमल ने आते ही गाली गलौच शुरु कर दी और लोहे के सरिये से कार पर हमला कर दिया। सरिए से कार के विंडशील्ड पर कई बार हमला किया गया  जिससे कांच टूट गया।

संजय मीणा का कहना है कि कार पर हो रहे ताबड़तोड हमले को रोकने के लिए वो कार से बाहर निकले तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और उसके ऊपर भी वार कर दिया। मौके पर जब ज्यादा हंगामा हो गया और भीड़ जुटने लगी और आरोपी राजमल वहां से फरार हो गया लेकिन साथ ही  जान से मारने की धमकी भी दे गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मीणा ने वजह का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी राजमल पुराने विवाद में समझौते के लिए प्रेशर डाल रहा है। लिहाजा मीणा ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस फरार आरोपी  की तलाश में जुटी है। लिहाजा ये हमला कानून पर भी सवाल उठा रहा है कि दिन के उजाले में ही ऐसी वारदातें हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!