इंदौर EV कार खौफनाक हादसे में बड़ा खुलासा, अग्निकांड में बचे सौरभ का दावा- EV कार चार्जिंग पर ही नहीं लगी थी,हड़कंप

Edited By Desh Raj, Updated: 19 Mar, 2026 04:00 PM

major revelation in the horrific indore ev car accident

कल इंदौर से एक बड़ा दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया था।  इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग ने एक पूरे परिवार को त्रासदी में डाल दिया था। इस हादसे में 8 लोगों की जलकर मौत हो गई,और कई घायल भी हुए थे।...

इंदौर (सचिन  बहरानी): कल इंदौर से एक बड़ा दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया था।  इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग ने एक पूरे परिवार को त्रासदी में डाल दिया था। इस हादसे में 8 लोगों की जलकर मौत हो गई,और कई घायल भी हुए थे। लेकिन अब इस हादसे में एक बड़ा दावा किया गया है।

हादसे के समय ईवी कार चार्जिंग पर नहीं लगी थी-सौरभ का दावा

दरसअल अग्निकांड में बचे मनोज के बेटे सौरभ ने मीडिया से अपनी बात करते हुए  कहा है कि  हादसे के समय ईवी कार चार्जिंग पर नहीं लगी थी,  चार्जर ही कनेक्ट नहीं था। सौरभ ने खुलासा करते हुए कहा कि पहले आग खम्बे में लगी थी, इसलिए पुलिसवालों को पहले क्षेत्र की लाइट बंद कराना थी और अवंतिका गैस लाइन को बंद करना था ।

सौरभ ने स्पष्ट कहा-इस घटना के लिए EV कार वजह नहीं 

यह दोनों ही काम नहीं कराए गए और पानी डाल दिया गया।  क्या पता करंट से उनकी डेथ हुई हो, क्यूकी बहुत ज्यादा पानी घर में था । सौरभ ने स्पष्ट कहा कि इस घटना के लिए EV कार वजह नहीं है।  वो वैसे रोज़ चार्जिंग पर लगाते हैं पर हमने चार्ज पर नहीं लगाया था। इस दावे  के बाद हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!